उत्तराखंड न्यूज़ : रेशमा की तलाश में जुटी पुलिस, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

टिहरी के प्रतापनगर निवासी रेशमा देवी के लापता होने का मामला; मुख्यमंत्री ने एसएसपी से फोन पर ली जानकारी, परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 8 Oct, 2026 10:28 PM
उत्तराखंड न्यूज़ : रेशमा की तलाश में जुटी पुलिस, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून, 8 अक्टूबर 2026। टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर क्षेत्र निवासी रेशमा देवी के लापता होने के मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस संबंध में टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से फोन पर वार्ता कर प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को रेशमा की तलाश के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा उपलब्ध तकनीकी एवं वैज्ञानिक संसाधनों का आवश्यकतानुसार उपयोग करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी व्यक्ति का लापता होना उसके परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक और संवेदनशील स्थिति होती है। ऐसे मामलों में पुलिस और प्रशासन को सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा करने और रेशमा की तलाश के लिए आवश्यक कदम तत्काल उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि तलाश और जांच की कार्रवाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा परिजनों को प्रकरण में हुई प्रगति से भी नियमित रूप से अवगत कराया जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार इस संवेदनशील प्रकरण में आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को रेशमा की सकुशल तलाश के लिए सभी संभावित प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता

#Uttarakhand #PushkarSinghDhami #TehriGarhwal #ReshmaDevi #MissingCase #UttarakhandNews


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

kitkat ad