डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श राष्ट्र निर्माण में सदैव करते रहेंगे प्रेरित : धामी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 23 Jun, 2026 11:21 AMदेहरादून। Pushkar Singh Dhami ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और महान शिक्षाविद् Syama Prasad Mukherjee की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता और राष्ट्रीय एकीकरण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
धामी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारत की अखंडता को मजबूत करने और राष्ट्रीय विचारधारा को नई दिशा देने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का आदर्श भाव आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।



No Previous Comments found.