खंडूड़ी और जसपाल राणा का योगदान उत्तराखंड के लिए सदैव अमिट रहेगा : धामी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 18 Jun, 2026 03:43 PM
खंडूड़ी और जसपाल राणा का योगदान उत्तराखंड के लिए सदैव अमिट रहेगा : धामी

देहरादून, 18 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी एवं देश के प्रसिद्ध निशानेबाज, पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। बैठक की शुरुआत में मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने उत्तराखंड के विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर प्रदेश को नई दिशा दी। उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। मुख्यमंत्री ने पद्मश्री जसपाल राणा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी उत्कृष्ट निशानेबाजी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश एवं उत्तराखंड को गौरवान्वित किया। खेल जगत में उनका योगदान हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों महान विभूतियों का जाना प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है और समाज उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2