नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि पर सीएम धामी का संदेश—नारी सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा का संकल्प लें

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 18 Mar, 2026 09:08 PM
नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि पर सीएम धामी का संदेश—नारी सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा का संकल्प लें

देहरादून | युगवार्ता न्यूज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए इसे शक्ति उपासना और भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में नारी शक्ति के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के दौरान किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की।


सीएम धामी ने कहा कि पौराणिक ग्रंथों में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है। इसे आत्मशुद्धि और सद्प्रवृत्तियों को अपनाने का पर्व माना जाता है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की उपासना से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में इस अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की समृद्ध परंपरा रही है, जो समाज को आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है।


उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत संकल्प के साथ की जाती है। नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करता है, साथ ही समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति नई ऊर्जा प्रदान करता है।


अंत में मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2