सीएम धामी से मिले दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह, भारतीय क्रिकेट में योगदान की मुख्यमंत्री ने की सराहना

मुख्यमंत्री आवास में हुई मुलाकात, भारतीय क्रिकेट में हरभजन सिंह के योगदान और खेल के प्रति समर्पण की मुख्यमंत्री ने की सराहना

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 12 Nov, 2026 11:41 AM
सीएम धामी से मिले दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह, भारतीय क्रिकेट में योगदान की मुख्यमंत्री ने की सराहना

देहरादून, 12 नवंबर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान और खेल जगत में उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरभजन सिंह ने अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी, असाधारण प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण के बल पर विश्व क्रिकेट में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उनका शानदार खेल जीवन और उपलब्धियां देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने में उनका योगदान सराहनीय रहा है।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरभजन सिंह के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई। यह शिष्टाचार भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.