असम में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, हिमंत बिस्वा सरमा को दी बधाई
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 12 May, 2026 05:45 PMगुवाहाटी/देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक विजय के बाद आयोजित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता की। यह समारोह प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री धामी ने समारोह के दौरान विभिन्न राज्यों से पहुंचे मुख्यमंत्रियों एवं केंद्रीय मंत्रियों से भी भेंट कर समसामयिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने इस अवसर को देश में सुशासन, विकास और सहकारी संघवाद की भावना को और मजबूत करने वाला बताया।
मुख्यमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma तथा नवगठित मंत्रिपरिषद् को शपथ ग्रहण की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एनडीए सरकारों के नेतृत्व में देश के विभिन्न राज्यों में विकास की नई धारा प्रवाहित हो रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।



No Previous Comments found.