महिला आरक्षण बिल पर सीएम धामी का विपक्ष पर हमला, बोले- नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा देश

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 18 Apr, 2026 09:39 PM
महिला आरक्षण बिल पर सीएम धामी का विपक्ष पर हमला, बोले- नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा देश

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पारित न होने पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन सुनने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा देश के सामने उजागर हो गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की सच्चाई देश के सामने रखी है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन को पारित न होने देना केवल दुर्भाग्यपूर्ण नहीं, बल्कि देश की नारी शक्ति के राजनीतिक सशक्तिकरण की भ्रूण हत्या के समान है।

विपक्ष पर जश्न मनाने का आरोप

सीएम धामी ने आरोप लगाया कि सदन में महत्वपूर्ण विधेयक गिरने के बाद कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा मेजें थपथपाकर जश्न मनाया गया, जो उनकी संवेदनहीनता और बेशर्मी को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि देश की मातृशक्ति इस अपमान को कभी स्वीकार नहीं करेगी। आने वाले समय में देश की महिलाएं इस अन्याय का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगी।

महिला सम्मान पर भाजपा मुखर

मुख्यमंत्री धामी के बयान के बाद महिला आरक्षण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा इसे महिला सम्मान और सशक्तिकरण का मुद्दा बता रही है, जबकि विपक्ष सरकार पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगा रहा है।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2