मथुरा नाव हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक, मृतकों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 10 Apr, 2026 06:44 PMदेहरादून।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मथुरा में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
उन्होंने अपने संदेश के अंत में “ॐ शांति” कहकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।


No Previous Comments found.