शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर सीएम धामी ने व्यक्त की शोक संवेदना, भोपाल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री के आवास पर पहुंचकर स्वर्गीय काशी बाई को किया नमन, शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 11 Nov, 2026 01:11 PM
शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर सीएम धामी ने व्यक्त की शोक संवेदना, भोपाल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

भोपाल/देहरादून, 11 नवंबर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी स्वर्गीय काशी बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री धामी केंद्रीय मंत्री के आवास पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह चौहान एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और उनके दिए संस्कार जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं। मां का निधन परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत काशी बाई के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति और धैर्य दें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा भी जताया।

आदित्य अमिताभ त्रिवेदी, युगवार्ता

#PushkarSinghDhami #ShivrajSinghChouhan #UttarakhandNews #MadhyaPradeshNews #Yugvarta


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.