उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी संग मनाया करवा चौथ, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की की कामना

YUGVARTA NEWS
Lucknow, 10 Oct, 2025 10:47 PMदेहरादून, 10 अक्टूबर 2025 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ करवा चौथ का व्रत पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया। मुख्यमंत्री दंपत्ति ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान शिव-पार्वती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।
रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर गीता धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विधि-विधानपूर्वक करवा चौथ व्रत का समापन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को करवा चौथ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि “करवा चौथ भारतीय नारी की अटूट आस्था, प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक पर्व है। यह पर्व पारिवारिक जीवन में विश्वास, प्रेम और एकता के सूत्र को और अधिक मजबूत करता है। हमारी संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोपरि है और करवा चौथ जैसे पर्व हमारे सांस्कृतिक जीवन की सुंदर परंपरा को जीवंत रखते हैं।”
मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और सौहार्द लेकर आए।
No Previous Comments found.