CM योगी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां सावित्री देवी ने 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 20 Nov, 2026 12:59 PM
CM योगी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां सावित्री देवी ने 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

लखनऊ, 20 नवंबर 2026 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के अपने पैतृक गांव पंचुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार के हवाले से उनके निधन की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मां के निधन की सूचना मिली, उस समय वह गोरखपुर में एक कार्यक्रम में शामिल थे। यहां 50 हजार छात्रों को टैबलेट वितरित किए जाने का कार्यक्रम चल रहा था। दुखद समाचार मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री ने अपना कार्यक्रम बीच में नहीं छोड़ा और उसे जारी रखा।


जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी काफी समय से बीमार चल रही थीं और पंचुर गांव में ही रह रही थीं। उनके अंतिम संस्कार को लेकर शनिवार की तारीख सामने आ रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समय-समय पर अपनी मां से मिलने जाते रहे थे। करीब दो साल पहले जब सावित्री देवी ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती थीं, तब भी योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचे थे और उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का भी 20 अप्रैल 2020 को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। दिल्ली के एम्स में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते उनका निधन हुआ था। उस वक्त देश कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन से गुजर रहा था। प्रतिबंधों की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। अब मां सावित्री देवी के निधन से उनके परिवार में एक बार फिर शोक की स्थिति है।


#YogiAdityanath #SavitriDevi #UttarPradesh #Uttarakhand #YugVarta #YugVartaNews #YugVartaCoverage

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.