चैत्र नवरात्र से पूर्व CM योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती, दी नव संवत्सर की शुभकामनाएं

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 15 Mar, 2026 10:10 AM
चैत्र नवरात्र से पूर्व CM योगी ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती, दी नव संवत्सर की शुभकामनाएं

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर से पूर्व मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को पाती लिखकर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सनातन नव संवत्सर (वि.सं. 2083) की भी हृदय से बधाई देते हुए कामना की कि नवरात्र सभी के जीवन में भक्ति, शक्ति और नवचेतना का संचार करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने संकल्प से सिद्धि की गौरवमयी यात्रा तय की है। उन्होंने उल्लेख किया कि वर्ष 2017 से पूर्व के कालखंड के तम से उबरकर प्रदेश ने ‘उपद्रव से उत्सव प्रदेश’ की दिशा में महत्वपूर्ण यात्रा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्सव प्रदेश के नवनिर्माण में नारी शक्ति का योगदान अतुलनीय है। उनके अनुसार चैत्र नवरात्र केवल उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह नारी शक्ति के वंदन का महापर्व भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वही समाज और प्रदेश सशक्त बनता है, जहां बेटियां समर्थ होती हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का मान बना रहे और बेटियों को अपने सपनों का आसमान मिले। साथ ही मातृशक्ति को सम्मान मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नारी शक्ति द्वारा नेतृत्व सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त उदाहरण है। विकसित प्रदेश के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हर क्षेत्र में बेटियों को अवसर मिलना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से बेटियों को बेटों के समान अवसर प्रदान करने का संकल्प लेने का आह्वान भी किया।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2