लखनऊ में ‘निवेश मित्र 3.0’ लॉन्च: निवेश और उद्योग स्थापना को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 24 Mar, 2026 01:44 PMलखनऊ | 24 मार्च 2026 लखनऊ के लोक भवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एआई आधारित उन्नत सिंगल विंडो पोर्टल ‘निवेश मित्र 3.0’ का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देना, उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को आसान बनाना और उत्तर प्रदेश को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देना है। इस अवसर पर यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम-2025 भी लॉन्च की गई। कार्यक्रम के दौरान मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों की 85 कंपनियों को लेटर्स ऑफ कम्फर्ट, एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट और भूमि आवंटन पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, कुल 2,781.12 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी वितरित की गई, जिससे उद्योगों को तेजी से स्थापित करने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा, डीबीएफओटी (पीपीपी) मॉडल पर आधारित प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स योजना की भी शुरुआत की गई। इस योजना के तहत निवेशकों को तैयार ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे बिना देरी के उत्पादन शुरू कर सकेंगे। यह कदम औद्योगिक विकास को और अधिक गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम में ‘इन्वेस्ट यूपी’ द्वारा दो कंपनियों के साथ एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल और द कन्वर्जेंस फाउंडेशन के साथ स्किल कनेक्ट सेल के लिए एमओयू भी किया जाएगा। इस मौके पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। लखनऊ में ‘निवेश मित्र 3.0’ लॉन्च: निवेश और उद्योग स्थापना को मिलेगा बड़ा बढ़ावा लखनऊ के लोक भवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एआई आधारित उन्नत सिंगल विंडो पोर्टल ‘निवेश मित्र 3.0’ का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देना, उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को आसान बनाना और उत्तर प्रदेश को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देना है। इस अवसर पर यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम-2025 भी लॉन्च की गई। कार्यक्रम के दौरान मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल जैसे विभिन्न क्षेत्रों की 85 कंपनियों को लेटर्स ऑफ कम्फर्ट, एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट और भूमि आवंटन पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, कुल 2,781.12 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी वितरित की गई, जिससे उद्योगों को तेजी से स्थापित करने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा, डीबीएफओटी (पीपीपी) मॉडल पर आधारित प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स योजना की भी शुरुआत की गई। इस योजना के तहत निवेशकों को तैयार ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे बिना देरी के उत्पादन शुरू कर सकेंगे। यह कदम औद्योगिक विकास को और अधिक गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम में ‘इन्वेस्ट यूपी’ द्वारा दो कंपनियों के साथ एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल और द कन्वर्जेंस फाउंडेशन के साथ स्किल कनेक्ट सेल के लिए एमओयू भी किया जाएगा। इस मौके पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


No Previous Comments found.