सीएम योगी ने रामलला व हनुमानगढ़ी में झुकाया शीश
जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत, मुख्यमंत्री ने संतों से की मुलाकात, पूछा कुशलक्षेम
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 19 Jun, 2026 07:33 PMअयोध्या, 19 जून: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को रामनगरी पहुंचे। उन्होंने यहां विकास की विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में संकट मोचन के चरणों में हाजिरी लगाई। यहां उन्होंने संतों से भी मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के चरणों में भी प्रणाम निवेदित किया।
सीएम योगी रामकथा पार्क स्थित हैलीपेड पर पहुंचे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। रामकथा पार्क से सीएम योगी सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां रामभक्त संकटमोचन हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रदेश के कल्याण की कामना की। सीएम ने दर्शन-पूजन के उपरांत निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया।
मुख्यमंत्री ने संतों से भी की मुलाकात, पूछा कुशलक्षेम-
मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में संतों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री यहां अन्य संतों से भी मिले और उनका हालचाल जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने यहां विधिवत दर्शन-पूजन भी किया।



No Previous Comments found.