शिक्षक दिवस पर सीएम योगी का संदेश: गुरुजनों को किया नमन

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 5 Sep, 2026 05:59 PM
शिक्षक दिवस पर सीएम योगी का संदेश: गुरुजनों को किया नमन

लखनऊ, 05 सितंबर 2026 शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की गौरवशाली ज्ञान परंपरा का स्मरण किया और नई पीढ़ी के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। सीएम योगी ने कहा, "प्रदेश की विशिष्ट ज्ञान परंपरा को आधुनिक स्वरूप में नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाले सभी गुरुजनों और शिक्षकों को वह शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई देते हैं।" उन्होंने उत्तर प्रदेश को प्राचीन काल से ज्ञान, साधना और संस्कारों की पावन भूमि बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी ने विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिया, जबकि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश दिया था। अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज भी सनातन ज्ञान परंपरा के प्रमुख केंद्र रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में शुकतीर्थ और नैमिषारण्य की ज्ञान परंपरा को भी याद किया। उन्होंने कहा, "करीब पांच हजार वर्ष पूर्व शुकतीर्थ में महर्षि शुकदेव जी ने श्रीमद्भागवत का प्रथम वाचन किया था। वहीं नैमिषारण्य में 88 हजार ऋषियों की साधना ने भारतीय ज्ञान परंपरा को समृद्ध किया।" इसी धरती से आयुर्वेद, अध्यात्म, दर्शन और भारतीय ज्ञान-विज्ञान की महान परंपराओं को विस्तार मिला। सीएम योगी ने कहा, "आज प्रदेश के शिक्षक इसी गौरवशाली ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा, तकनीक और नवाचार से जोड़कर नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे हैं।" उन्होंने शिक्षकों के योगदान का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति मंगलमय शुभकामनाएं व्यक्त कीं। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री का संदेश प्रदेश की प्राचीन ज्ञान विरासत को आधुनिक शिक्षा और नवाचार के माध्यम से आगे बढ़ाने में गुरुजनों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2