प्रधानमंत्री मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

‘यह उपलब्धि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति’

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 10 Jun, 2026 10:24 AM
प्रधानमंत्री मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का कीर्तिमान स्थापित करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि 145 करोड़ भारतवासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए सतत समर्पित तथा अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है। उन्होंने कहा कि यह अभूतपूर्व उपलब्धि देशवासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास में ऐसे अवसर विरले ही देखने को मिलते हैं, जब कोई नेतृत्व केवल सरकार का नहीं, बल्कि एक युग की चेतना का प्रतीक बन जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को तप, त्याग, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक बताते हुए कहा कि इसी नेतृत्व ने करोड़ों भारतीयों को ‘विकसित भारत’ के संकल्प से जोड़ा है।


योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रसेवा को समर्पित प्रधानमंत्री मोदी की यह अविराम साधना भारत की प्रगति, वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय पराक्रम की नई गाथाएं लिखती रहेगी।


उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहेगा।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2