बलबीर पुंज का निधन राजनीति व पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद व प्रख्यात स्तम्भकार के निधन पर जताया शोक

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 18 Apr, 2026 11:44 PM
बलबीर पुंज का निधन राजनीति व पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ, 18 अप्रैल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद बलबीर पुंज के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 


मुख्यमंत्री ने लिखा कि पूर्व सांसद, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनेता व प्रख्यात स्तंभकार बलबीर पुंज का निधन अत्यंत दुःखद है। यह राजनीति और पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि!


मुख्यमंत्री ने लिखा, प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2