होमगार्ड भर्ती में आपदा मित्रों को प्राथमिकता, सीएम योगी ने दी बड़ी जानकारी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 22 Feb, 2026 12:20 AMलखनऊ | 21 फरवरी 2026 उत्तर प्रदेश में चल रही 45 हजार होमगार्ड भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया में आपदा मित्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि अभी आपदा मित्र स्वैच्छिक रूप से सेवा दे रहे हैं, लेकिन जब वे होमगार्ड के रूप में कार्य करेंगे तो उन्हें सरकार की ओर से मानदेय भी मिलेगा। मुख्यमंत्री शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) के तहत लगभग 2.51 लाख किसानों को लगभग 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि बांटने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के समय सबसे पहले मौके पर पहुंचने वाले फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में आपदा मित्र अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 25 जिलों में एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस और भारत स्काउट एंड गाइड से जुड़े लगभग 29,772 युवा स्वयंसेवकों को आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इन प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवकों को तीन साल तक जीवन और चिकित्सा बीमा की सुविधा देने का फैसला किया है। इसके लिए 10 फरवरी को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के बीच एमओयू किया गया है, जिसके तहत आपदा मित्रों को तीन साल के लिए 5 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और बाकी का प्रशिक्षण भी जल्द पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्नातक और परास्नातक छात्रों के लिए दो वर्षीय आपदा प्रबंधन इंटर्नशिप कार्यक्रम चला रहा है, जिससे युवा आगे बढ़ सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी और आजमगढ़ में डॉप्लर वेदर राडार लगाए जाएंगे, जिससे मौसम का सटीक अनुमान और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी मिल सकेगी। इसके अलावा प्रदेश में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और रेन गेज लगाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने बागपत, शामली, कासगंज, भदोही, झांसी और लखनऊ में कृषि और भूमि संरक्षण से जुड़े कई नए प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास भी होमगार्ड भर्ती में आपदा मित्रों को प्राथमिकता, सीएम योगी ने दी बड़ी जानकारी उत्तर प्रदेश में चल रही 45 हजार होमगार्ड भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि इस भर्ती प्रक्रिया में आपदा मित्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि अभी आपदा मित्र स्वैच्छिक रूप से सेवा दे रहे हैं, लेकिन जब वे होमगार्ड के रूप में कार्य करेंगे तो उन्हें सरकार की ओर से मानदेय भी मिलेगा। मुख्यमंत्री शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) के तहत लगभग 2.51 लाख किसानों को लगभग 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि बांटने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के समय सबसे पहले मौके पर पहुंचने वाले फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में आपदा मित्र अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 25 जिलों में एनसीसी, एनएसएस, एनवाईकेएस और भारत स्काउट एंड गाइड से जुड़े लगभग 29,772 युवा स्वयंसेवकों को आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने इन प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवकों को तीन साल तक जीवन और चिकित्सा बीमा की सुविधा देने का फैसला किया है। इसके लिए 10 फरवरी को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के बीच एमओयू किया गया है, जिसके तहत आपदा मित्रों को तीन साल के लिए 5 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और बाकी का प्रशिक्षण भी जल्द पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्नातक और परास्नातक छात्रों के लिए दो वर्षीय आपदा प्रबंधन इंटर्नशिप कार्यक्रम चला रहा है, जिससे युवा आगे बढ़ सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी और आजमगढ़ में डॉप्लर वेदर राडार लगाए जाएंगे, जिससे मौसम का सटीक अनुमान और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी मिल सकेगी। इसके अलावा प्रदेश में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन और रेन गेज लगाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने बागपत, शामली, कासगंज, भदोही, झांसी और लखनऊ में कृषि और भूमि संरक्षण से जुड़े कई नए प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास भी किया।


No Previous Comments found.