मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हरिहरपुर संगीत घराने के कलाकारों ने की मुलाकात

आजमगढ़ की समृद्ध संगीत परंपरा और कलाकारों के साथ मुख्यमंत्री ने किया संवाद

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 10 Sep, 2026 09:06 PM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हरिहरपुर संगीत घराने के कलाकारों ने की मुलाकात

लखनऊ, 10 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ में हरिहरपुर संगीत घराने के प्रमुख अजय मिश्रा तथा आजमगढ़ घराने से जुड़े अन्य कलाकारों से मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कलाकारों से संवाद करते हुए आजमगढ़ और हरिहरपुर की समृद्ध संगीत परंपरा, कला-संस्कृति के संरक्षण तथा लोक एवं शास्त्रीय संगीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की। हरिहरपुर संगीत घराना अपनी विशिष्ट संगीत परंपरा के लिए जाना जाता है और आजमगढ़ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान में इसका महत्वपूर्ण स्थान है।

मुलाकात के दौरान कलाकारों ने क्षेत्र की संगीत विरासत तथा उससे जुड़े विभिन्न विषयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और कलाकारों को प्रोत्साहन देने के महत्व पर भी जोर दिया।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2