भाजपा के दो दिवंगत कार्यकर्ताओं को सीएम योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

स्मृतिशेष विशाल गुप्ता और जयप्रकाश राव के आवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 26 Jun, 2026 10:52 PM
भाजपा के दो दिवंगत कार्यकर्ताओं को सीएम योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

गोरखपुर, 26 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भाजपा के दो दिवंगत  कार्यकर्ताओं जयप्रकाश राव और विशाल गुप्ता के घर जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 


सीएम योगी व्यापारी नेता और भाजपा कार्यकर्ता रहे विशाल गुप्ता के कूड़ाघाट स्थित घर पर पहुंचे। विशाल का विगत दिनों निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विशाल गुप्ता के पुत्र प्रतीक गुप्ता, विजित गुप्ता, भाई गोपाल गुप्ता, मोहित गुप्ता व अन्य परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।


इसके बाद वह आवास विकास कॉलोनी महादेव झारखंडी स्थित जयप्रकाश राव के आवास पर गए। भाजपा मालवीय नगर मंडल के उपाध्यक्ष रहे जयप्रकाश राव का विगत दिनों निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने स्मृतिशेष राव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2