यूपी न्यूज़ : मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण
वीर-वीरांगनाओं के परिधानों में सजे बच्चों को दिया उपहार, शिव मंदिर में की पूजा, बच्चों का अन्नप्राशन कराया सीएम ने, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी किया सम्मानित
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 10 Jul, 2026 04:59 PMअयोध्या, 10 जुलाई। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्व. मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया और उस पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि सामान्य परिवार में जन्मे मुन्ना सिंह चौहान संघर्ष के बल पर आगे बढ़े। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग के सफल क्रियान्वयन, किसानों के उन्नयन के लिए जीवन समर्पित किया। उन्होंने अमित सिंह चौहान को अपनी विरासत सौंपी। वह भी पिता के सपनों को साकार करने, बीकापुर का विकास करने और डबल इंजन सरकार के विजन को धरातल पर उतारने के लिए मां के सान्निध्य में निरंतर कार्य कर रहे हैं। वह हमारे सामने हर समस्या लाते हैं और हम उसका समाधान कराते हैं।
महापुरुषों के परिधानों में सजे बच्चों को दिया उपहार-
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर वीर-वीरांगनाओं, महापुरुषों के परिधानों में सजे बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों में भक्ति व देशभक्ति की भावना का संचार किया। उन्होंने बच्चों से हंसी-ठिठोली भी की। मुख्यमंत्री ने हाथ में सेब लेकर भगत सिंह बने बच्चे से पूछा कि यह आलू है क्या, इस पर बच्चों ने तपाक से उत्तर दिया नहीं, सेब है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उपहार व चॉकलेट भी वितरित कीं।
बच्चों का कराया अन्नप्राशन-
बच्चों ने नन्हे-मुन्नों को गोद में लेकर उन्हें चंदन लगाया और अन्नप्राशन कराया। मुख्यमंत्री ने बहुसंख्यक, अल्पसंख्यक समेत हर वर्ग के बच्चों को खिलौने दिए और उन पर खूब लाड-प्यार जताया।
मुख्यमंत्री ने किया दर्शन-पूजन-
मुख्यमंत्री भगवान शिव के मंदिर में भी पहुंचे। सीएम योगी ने यहां दर्शन-पूजन किया। उन्होंने भोले भंडारी से स्वस्थ, सुखी व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की।
विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित-
*अनुराधा दुबे व अंजू-* राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 11 करोड़ से अधिक का चेक
*वर्षा-* विद्यत सखी को थर्मल प्रिंटर
*किरण-* विद्याशक्ति किट
*पूजा सिंह-* विद्याशक्ति किट
*अनिता पाल-* बैंक सखी प्रमाण पत्र
*सोनी मौर्या*- मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चाबी
*पिंकी-* मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चाबी
*अवनीश मिश्र-* सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 4.18 लाख का चेक
*अमित गौतम-* सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 3 लाख का चेक
*शिवपूजन-* पीएम सूर्य घर योजना लाभार्थी प्रशस्ति पत्र
*पंकज कुमार-* विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत टूलकिट
*विकास-* विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत टूलकिट
*आलोक कुमार वर्मा-* उर्वरा वर्मी कंपोस्ट खाद
*अशोक कुमार-* उर्वरा वर्मी कंपोस्ट खाद
*रीता सिंह-* आयुष्मान कार्ड
*महावीर सिंह-* आयुमान कार्ड



No Previous Comments found.