आगरा दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: साढ़े तीन घंटे शहर में रहेंगे, बैठक और अस्पताल उद्घाटन कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 7 Mar, 2026 02:56 PM
आगरा दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: साढ़े तीन घंटे शहर में रहेंगे, बैठक और अस्पताल उद्घाटन कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

आगरा। 7 मार्च 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को आगरा के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 10:10 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद वह सीधे शहर के अमर कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां वह भाजपा और संघ के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में विभिन्न संगठनात्मक और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिकंदरा क्षेत्र स्थित यथार्थ सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल जाएंगे, जहां दोपहर 1:10 बजे अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम शहर के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री लगभग साढ़े तीन घंटे तक आगरा में रहेंगे और इसके बाद अन्य कार्यक्रमों के लिए आगे रवाना होंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री केंद्रीय हिंदी संस्थान के मैदान में बनाए गए हेलीपैड से दोपहर 1:45 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से मथुरा के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए व्यापक तैयारियां की हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और विभिन्न विभागों को जरूरी निर्देश दिए। नगर निगम की टीम ने भी मुख्यमंत्री के संभावित रूट पर विशेष सफाई और व्यवस्था अभियान चलाया। कई स्थानों पर सड़कों की मरम्मत कर गड्ढों को भरा गया और डिवाइडरों की रंगाई-पुताई कराई गई। साथ ही टाटा गेट एयरपोर्ट, फतेहाबाद रोड, खंदारी, शाहगंज और एमजी रोड जैसे प्रमुख मार्गों से होर्डिंग और बैनर हटाए गए। नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर कई कुत्तों और बेसहारा पशुओं को भी पकड़ा, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुचारु बनी रहे। आगरा दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: साढ़े तीन घंटे शहर में रहेंगे, बैठक और अस्पताल उद्घाटन कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को आगरा के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 10:10 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद वह सीधे शहर के अमर कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां वह भाजपा और संघ के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में विभिन्न संगठनात्मक और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिकंदरा क्षेत्र स्थित यथार्थ सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल जाएंगे, जहां दोपहर 1:10 बजे अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम शहर के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री लगभग साढ़े तीन घंटे तक आगरा में रहेंगे और इसके बाद अन्य कार्यक्रमों के लिए आगे रवाना होंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री केंद्रीय हिंदी संस्थान के मैदान में बनाए गए हेलीपैड से दोपहर 1:45 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से मथुरा के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए व्यापक तैयारियां की हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और विभिन्न विभागों को जरूरी निर्देश दिए। नगर निगम की टीम ने भी मुख्यमंत्री के संभावित रूट पर विशेष सफाई और व्यवस्था अभियान चलाया। कई स्थानों पर सड़कों की मरम्मत कर गड्ढों को भरा गया और डिवाइडरों की रंगाई-पुताई कराई गई। साथ ही टाटा गेट एयरपोर्ट, फतेहाबाद रोड, खंदारी, शाहगंज और एमजी रोड जैसे प्रमुख मार्गों से होर्डिंग और बैनर हटाए गए। नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर कई कुत्तों और बेसहारा पशुओं को भी पकड़ा, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुचारु बनी रहे। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2