यूपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा शुरू: 1090 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, लाखों अभ्यर्थी शामिल

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 14 Mar, 2026 03:09 PM
यूपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा शुरू: 1090 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, लाखों अभ्यर्थी शामिल

लखनऊ। 14 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार से प्रदेशभर में शुरू हो गई। राज्य के 17 जिलों में बनाए गए 1090 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। इस भर्ती परीक्षा में कुल 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और बायोमीट्रिक जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। राजधानी लखनऊ में भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार 17 जिलों से करीब 88 हजार अभ्यर्थी लखनऊ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने आएंगे। अभ्यर्थियों को सुरक्षित और समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं। प्रमुख बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और परीक्षा केंद्रों से जुड़े मार्गों पर परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया गया है। कई जिलों में भी कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा कराई जा रही है। बरेली में 19 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू हुई, जहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं और सीसीटीवी कैमरों से भी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। वहीं शाहजहांपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और संभल सहित कई जिलों में अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। कई स्थानों पर मेटल डिटेक्टर से जांच की गई और यह भी देखा गया कि कोई अभ्यर्थी ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर न लाए। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है, जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चल रही है। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके। यूपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा शुरू: 1090 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, लाखों अभ्यर्थी शामिल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार से प्रदेशभर में शुरू हो गई। राज्य के 17 जिलों में बनाए गए 1090 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। इस भर्ती परीक्षा में कुल 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और बायोमीट्रिक जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। राजधानी लखनऊ में भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार 17 जिलों से करीब 88 हजार अभ्यर्थी लखनऊ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने आएंगे। अभ्यर्थियों को सुरक्षित और समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं। प्रमुख बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और परीक्षा केंद्रों से जुड़े मार्गों पर परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया गया है। कई जिलों में भी कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा कराई जा रही है। बरेली में 19 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा शुरू हुई, जहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं और सीसीटीवी कैमरों से भी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। वहीं शाहजहांपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और संभल सहित कई जिलों में अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। कई स्थानों पर मेटल डिटेक्टर से जांच की गई और यह भी देखा गया कि कोई अभ्यर्थी ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाकर न लाए। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है, जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चल रही है। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2