तीसरे अफेयर के खुलासे से फिर चर्चा में जेन्सन हुआंग, NVIDIA की वैल्यू 1.5 ट्रिलियन डॉलर घटी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 23 Nov, 2026 10:10 PM
तीसरे अफेयर के खुलासे से फिर चर्चा में जेन्सन हुआंग, NVIDIA की वैल्यू 1.5 ट्रिलियन डॉलर घटी

नई दिल्ली, 23 नवंबर 2026 दुनिया की दिग्गज AI चिप निर्माता कंपनी NVIDIA के पूर्व CEO जेन्सन हुआंग एक बार फिर अपने निजी रिश्तों को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके कथित संबंधों को लेकर पहले ही कई दावे सामने आ चुके हैं, लेकिन अब एक और महिला कर्मचारी के साथ उनके रिश्ते की जानकारी सामने आई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग का चीनी जासूस और कंपनी की अधिकारी किम्बर्ली के अलावा NVIDIA की एक अन्य महिला कर्मचारी के साथ भी रिश्ता था। एजेंसी ने मामले से जुड़े दो लोगों के हवाले से यह जानकारी दी है, हालांकि महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई। वहीं, NVIDIA ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे एक दिन पहले, यानी 12 नवंबर को, चीनी महिला के साथ रिश्ते की खबरें सामने आने के बाद जेन्सन हुआंग ने CEO पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कंपनी की चीफ फाइनेंस ऑफिसर और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट कॉलिट क्रेस को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई। जेन्सन हुआंग से जुड़े विवादों के बीच NVIDIA की बाजार वैल्यू में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी का मूल्यांकन 5.5 ट्रिलियन डॉलर से घटकर करीब 4 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। इस तरह कंपनी को लगभग 1.5 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है और विवादों के बीच उसकी कारोबारी स्थिति भी चर्चा का विषय बन गई है। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.