प्याज और आंवला रस का मिश्रण बालों के लिए उपयोगी, गर्मियों में बालों में देगा पोषण

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 16 Apr, 2026 03:20 PM
प्याज और आंवला रस का मिश्रण बालों के लिए उपयोगी, गर्मियों में बालों में देगा पोषण

नई दिल्ली । हर मौसम का पहला प्रभाव त्वचा और बालों पर पड़ता है। बदलते मौसम के बाद बालों की देखरेख करने का तरीका भी बदल जाता है। गर्मियों में बालों की देखभाल करना ज्यादा जरूरी हो जाता है, क्योंकि पसीना और रूखापन बालों को जड़ों से कमजोर कर देते हैं और फिर बाल तेजी से गिरने लगते हैं। ऐसे में प्याज और आंवला आपके गिरते बालों का सहारा बन सकते हैं। बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन गया है। इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल और पोषण की कमी भी शामिल होती है। गिरते बालों को रोकने के लिए हम बाजार में मिलने वाले महंगे उत्पादों का सहारा लेते हैं, जो स्थाई परिणाम देते हैं लेकिन हमारी किचन में मौजूद प्याज और आंवला मिलकर बालों को नया जीवन दे सकता है। प्याज का रस बालों की जड़ों में रक्त संचार बढ़ाता है और आंवला बालों को गहराई से पोषण देता है। दोनों का मिश्रण स्कैल्प को मजबूत बनाता है। यह हेयर फॉल को कम करने में सहायक होता है। बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करता है। डैंड्रफ की समस्या दूर हो गई है। इसके लिए आंवला के रस और प्याज के रस को समान मात्रा में मिला लें और हाथों से बालों की जड़ों तक लगाएं। अगर इसे लगाने के बाद खुजली या चुभन महसूस होती है, तो तुरंत बालों को धो लें। हर किसी की त्वचा सामान्य नहीं होती है। अधिक सेंसिटिव होने की वजह से प्याज का रस बालों में चुभन पैदा कर सकता है। इस मिश्रण को लगाने के बाद कम से कम आधा घंटा बालों में लगाए रखें और हल्के गुनगुने पानी और शैम्पू से अच्छी तरीके से धो लें। इस मिश्रण को हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं। बालों को धोने के बाद सीरम जरूर लगाएं। गर्मियों में बालों को धोने के बाद नमी गायब हो जाती है। अगर सीरम नहीं है तो हफ्ते में एक बार दही और एलोवेरा का मिश्रण बालों पर जरूर लगाएं। ये बालों को चमकदार बनाने में मदद करेगा और रूखापन भी कम होगा।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2