Hindi Diwas 2026: कब और क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 14 Sep, 2026 09:19 AM14 सितंबर 2026 को देशभर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जा रहा है।
Hindi Diwas 2026: हिंदी भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह सिर्फ भाषा तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को उनके भाव प्रकट करने के लिए भी इस भाषा का अधिक महत्त्व माना जाता है। भारत में आपने राष्ट्रीय हिंदी दिवस के बारे में सुना होगा। हालांकि, क्या आप विश्व हिंदी दिवस के बारे में जानते हैं।
हिंदी सिर्फ भाषा तक सीमित नहीं, बल्कि यह संवाद का वह तरीका है, जिससे हर भारतीय लगाव महसूस करता है। भारत में बोली जाने वाली सभी भाषाओं को देखें, तो इसमें हिंदी का ग्राफ सबसे ऊंचा नजर आता है। विकिपीडिया व विभिन्न स्रोतों के मुताबिक, यहां 60 करोड़ से अधिक लोग हिंदी भाषा बोलते हैं। विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों में हिंदी को अनिवार्य रूप से पढ़ाया भी जाता है।
हिंदी भाषा के सम्मान में हर साल हिंदी दिवस मनाया जाता है। आपने राष्ट्रीय हिंदी दिवस के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप विश्व हिंदी दिवस के बारे में जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
- भारत में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Hindi Diwas) मनाया जाता है। यह दिन उस ऐतिहासिक निर्णय की स्मृति में मनाया जाता है, जब 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था।
हिंदी दिवस का इतिहास और मुख्य बातें
तारीख: हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है, जबकि 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।
ऐतिहासिक महत्व: 14 सितंबर 1949 को ही संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को देश की संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था।
पहला हिंदी दिवस: आधिकारिक तौर पर पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।
वर्ष 2026 का आयोजन: इस वर्ष (14-15 सितंबर 2026) छठा अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन और मुख्य समारोह मुंबई/नवी मुंबई में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो रहे हैं।



No Previous Comments found.