West Bengal का नाम बदलकर 'Paschim Banga' करने की तैयारी, 9 तारीख को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 23 Nov, 2026 07:30 PMनई दिल्ली, 23 नवंबर 2026 पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बंगा' करने की प्रक्रिया आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। इस मुद्दे पर सुवेंदु अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी दे दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य का नया नाम केवल हिंदी या बंगाली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अंग्रेजी में भी इसे 'Paschim Banga' ही लिखा जाएगा। सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि 9 तारीख को विधानसभा में नाम परिवर्तन को लेकर प्रस्ताव पेश किया जाएगा। विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा, जहां संसद के स्तर पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के नाम में बदलाव के लिए निर्धारित संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। अधिकारी ने इस प्रस्ताव को पश्चिम बंगाल के गठन के इतिहास से भी जोड़ते हुए 20 जून 1947 की तारीख का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह दिन राज्य के गठन के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है और नाम परिवर्तन की मांग को इसी ऐतिहासिक संदर्भ में देखा जाना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि West Bengal की जगह राज्य का नाम 'Paschim Banga' होना चाहिए।


No Previous Comments found.