उत्तराखंड: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, जातिगत टिप्पणी का आरोप

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 31 Aug, 2026 06:21 PM
उत्तराखंड: राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, जातिगत टिप्पणी का आरोप

हल्द्वानी कोतवाली में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। श्रीराम सेना धर्मार्थ सेवा समिति के SC सदस्य अमित कुमार की शिकायत पर पुलिस ने BNS की धारा 196, 299 और SC/ST Act की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि 11 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई साफ-सफाई और धार्मिक अनुष्ठान को राहुल गांधी ने जातिगत रंग दिया। आरोप है कि दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने इस कार्रवाई को छुआछूत और आपराधिक कृत्य से जोड़ा। अमित कुमार के मुताबिक, 8 अगस्त को कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद मैदान में कूड़ा-कचरा, खाली बोतलें और अन्य सामग्री मिली थी। इसके बाद 11 अगस्त को मैदान की सफाई और धार्मिक अनुष्ठान कराया गया। उनका कहना है कि राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर समिति के लोगों को जातिवादी और दलित विरोधी बताया जाने लगा, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और सुरक्षा प्रभावित हुई। पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2