यूएस-भारत व्यापार डील पर सहमत,भारतीय प्रतिनिधिमंडल का वाशिंगटन में स्वागत

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 9 Apr, 2026 06:27 PM
यूएस-भारत व्यापार डील पर सहमत,भारतीय प्रतिनिधिमंडल का वाशिंगटन में स्वागत

नई दिल्ली । भारत में अमेरिका के राजदूत और दक्षिण-मध्य एशिया के विशेष दूत सरजियो गोर ने यूएस ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (यूएसटीआर) एंबेसडर जैमिसन ग्रीर से मुलाकात की। बताया कि यूएस-भारत व्यापार डील पर सहमत हो गए हैं और अप्रैल के अंत में भारत का एक प्रतिनिधिमंडल वाशिंगटन जाएगा। गोर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने जैमिसन ग्रीर के साथ हुई मुलाकात को फलदायी बताया। उन्होंने कहा कि इस बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप की दक्षिण और मध्य एशिया में व्यापार प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। अमेरिका-भारत पहले ही एक व्यापार समझौते पर सहमत हो चुके हैं और इस महीने के अंत में (अप्रैल 2026) भारतीय प्रतिनिधिमंडल का वाशिंगटन में स्वागत करने को उत्सुक हैं। 8 अप्रैल को गोर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। उन्होंने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए ट्रंप के साथ एक तस्वीर साझा की थी। गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एक शानदार डिनर किया। हमने वैश्विक स्थिरता लाने के उनके अटूट संकल्प, उनके राष्ट्रपति कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों, भारत-अमेरिका संबंधों के मजबूत भविष्य और भी बहुत कुछ पर चर्चा की।" इसके अलावा, गोर ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव हावर्ड लटनिक से भी मुलाकात की। इस दौरान भी भारत-अमेरिका व्यापार और निवेश के रास्ते को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। गोर ने बताया, "सेक्रेटरी हॉवर्ड लटनिक के साथ भारत-अमेरिका कमर्शियल रोडमैप पर एक प्रोडक्टिव मीटिंग हुई। हमने भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षमता को अमेरिकी तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र से जोड़ने वाले एक नए एमओयू, आने वाले सिलेक्ट यूएसए समिट में भारत की मजबूत भागीदारी और अमेरिका में भारतीय फार्मा निवेश को बढ़ाने पर चर्चा की ताकि प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिले और सप्लाई चेन मजबूत हों।" एक अलग बयान में, अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कहा कि लटनिक और गोर मिलकर भारत-अमेरिका व्यापक व्यापार ढांचे को आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। विभाग ने एक्स पर पोस्ट किया कि "हम 1.4 अरब लोगों के बाजार को अमेरिकी उत्पादों के लिए खोलने और 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी निर्यात को सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।" गोर ने दिन की शुरुआत में ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से भी मुलाकात की थी। वहीं, विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी वाशिंगटन पहुंचे ताकि दोनों देशों के संपूर्ण संबंधों और महत्वपर्ण क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाया जा सके। बता दें, 6 फरवरी 2026 को यूएस और भारत सरकार ने संयुक्त बयान जारी कर अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौता की घोषणा की थी। इस डील में अमेरिकी औद्योगिक सामान, कृषि उत्पाद (फल, सब्जी, मेवे, स्पिरिट्स), रसायन, मेडिकल उपकरण आदि पर भारत में टैरिफ कम या खत्म कर दिए गए हैं। भारत को भी अमेरिकी बाजार में अपनी निर्यात पर राहत मिली है।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2