Tamil Nadu Election: ‘BJP ने मणिपुर को आग में झोंका’, राहुल गांधी का तमिलनाडु में चुनावी हुंकार

तमिलनाडु में मतदान से ठीक दो दिन पहले राहुल गांधी ने चुनावी रैली में भाजपा और आरएसएस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए भाजपा को 'आग लगाने वाली' पार्टी बताया। राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा क्षेत्रीय संस्कृतियों को खत्म कर आरएसएस की विचारधारा थोपना चाहती है।

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 20 Apr, 2026 06:45 PM
Tamil Nadu Election: ‘BJP ने मणिपुर को आग में झोंका’, राहुल गांधी का तमिलनाडु में चुनावी हुंकार

Tamil Nadu Election: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब महज 48 घंटे शेष हैं, और इस बीच राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को राज्य में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। राहुल गांधी ने विशेष रूप से मणिपुर हिंसा का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों ने एक पूरे राज्य को ‘आग में झोंक’ दिया है।


उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे देश की विविधता और राज्यों की स्वायत्तता की रक्षा के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को मजबूत करें। अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और नफरत की राजनीति बताते चले कि, राहुल गांधी ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न आज देश की सबसे बड़ी चिंता बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति भय पर आधारित है, जिसके कारण आज ईसाई, मुस्लिम और सिख समुदाय के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा और नफरत के खिलाफ संदेश का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया कि कांग्रेस एक ऐसे सामंजस्यपूर्ण भारत का निर्माण करना चाहती है जहां प्रेम और भाईचारा सर्वोपरि हो। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा और आरएसएस की विभाजनकारी सोच देश के लोकतांत्रिक ताने-बने को नष्ट कर रही है।


महिला आरक्षण विधेयक पर सवाल महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की मंशा पर संदेह जताया। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक 2023 और चुनावी मानचित्र का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने इसे केवल कागजों तक सीमित रखा है। राहुल ने पूछा कि यदि भाजपा वास्तव में महिलाओं को अधिकार देना चाहती है, तो नारी शक्ति वंदन अधिनियम का तत्काल क्रियान्वयन क्यों नहीं किया जा रहा? उन्होंने मांग की कि 10 साल का इंतजार करने के बजाय इसे 2026 से ही लागू किया जाए, और आश्वासन दिया कि इस नेक काम में पूरा विपक्ष सरकार के साथ खड़ा रहेगा।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2