Tamil Nadu BJP Candidate List: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 3 Apr, 2026 03:13 PMBJP Tamil Nadu candidates list: BJP ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन मायलापुर से, वनथी श्रीनिवासन कोयंबटूर (उत्तर) से और डॉ. एल. मुरुगन अविनाशी (SC) से चुनाव लड़ेंगे। इस लिस्ट में पार्टी के कई बड़े और चर्चित चेहरे शामिल हैं.। इस लिस्ट में पार्टी के कई बड़े और चर्चित चेहरे शामिल हैं. तो चलिए एक नजर में देखते हैं पार्टी ने किन-किन नेताओं पर भरोसा जताया है। पूर्व राज्यपाल, केन्द्रीय मंत्री समेत बड़े चेहरों को मौका पूर्व गवर्नर तमिलिसाई को भी मैदान में उतारा गया है, जबकि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन को कोयंबटूर उत्तर सीट से टिकट मिला है। दिलचस्प बात यह है कि वह पहले से ही इसी निर्वाचन क्षेत्र की मौजूदा विधायक हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को अविनाशी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची के जारी होने के बाद, तमिलनाडु में चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है, और राजनीतिक समीकरण बदलते हुए नज़र आ रहे हैं। तमिलनाडु में कब होगा विधानसभा चुनाव? तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 का कार्यक्रम 15 मार्च को घोषित किया गया। चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में मतदान एक ही चरण में कराया जाएगा। सभी सीटों पर वोटिंग 23 अप्रैल को होगी, जिसमें मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके बाद 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी और नतीजे सामने आएंगे। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।


No Previous Comments found.