पंजाब: तरन तारन में बस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, घायलों के स्वस्थ्य होने की कामना की

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 15 Nov, 2026 09:03 AM
पंजाब: तरन तारन में बस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, घायलों के स्वस्थ्य होने की कामना की

 पंजाब के तरन तारन जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार शाम करीब 4 बजे नेशनल हाईवे-54 पर श्रद्धालुओं को ले जा रही दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि पंजाब के तरन तारन में हुए हादसे में लोगों की जान जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। इस दुखद हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों। जानकारी के अनुसार, दोनों बसें राज्य की तीर्थयात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को ले जा रही थीं, और इनमें कुल 37 लोग सवार थे। ये श्रद्धालु अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे, तभी नौशेरा के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक बस का चालक मोटरसाइकिल सवारों को बचाने की कोशिश में अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क के डिवाइडर को पार करके सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई यात्री घायल हो गए और बसों के अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत वहां पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया, उन्होंने क्षतिग्रस्त बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बस में करीब 37 लोग (श्रद्धालु) सवार थे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.