पटना: 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी लेंगे सीएम पद की शपथ, ये रही संभावित मंत्रियों की लिस्ट

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 14 Apr, 2026 07:10 PM
पटना: 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी लेंगे सीएम पद की शपथ, ये रही संभावित मंत्रियों की लिस्ट

नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. अब सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम होंगे. जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी 15 अप्रैल यानि कल बिहार लोक भवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और मंत्रिमंडल की संभावित सूची भी सामने आने लगी है. जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी के साथ-साथ वरिष्ठ नेता विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी भी कल मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. बताया जा रहा है कि विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी डिप्टी सीएम बन सकते हैं. इसे नई सरकार के शुरुआती मंत्रिमंडल का हिस्सा माना जा रहा है. सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की जा रही है. कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है, जबकि कुछ अनुभवी नेताओं को भी जगह दी जाएगी. बता दें, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. बिहार लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. हालांकि, पूरी मंत्रिमंडल सूची को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि बाकी है. फिलहाल, सभी की नजरें कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह और अंतिम सूची पर टिकी हुई हैं, जिससे नई सरकार की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी. जानकारी के अनुसार बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया के तहत 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी सीएम पद की शपथ लेंगे. वहीं उनके अलावा कल ही विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे.

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2