एनडीए विधायक दल के नेता बनने पर नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को दी बधाई

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 14 Apr, 2026 07:03 PM
एनडीए विधायक दल के नेता बनने पर नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को दी बधाई

पटना,। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद अब नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। इसे लेकर एनडीए विधानमंडल दल की मंगलवार को हुई बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नेता चुना गया। इसके बाद यह तय माना जा रहा है कि सम्राट चौधरी ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई बैठक में एनडीए घटक दलों के सभी विधायक मौजूद हुए। इसके अलावा, इस बैठक में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं ने सम्राट चौधरी को नेता चुनने पर बधाई दी। इससे पहले भाजपा के विधायक दल की बैठक हुई थी। भाजपा की बैठक में जहां सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया।


इसके बाद नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को माला पहनाया। एनडीए की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल से मिलकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया हूं। अब नई सरकार का गठन होगा। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन रहेगा। उन्होंने बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नमन किया। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि बिहार और तेजी से विकसित होगा। इससे पहले नीतीश कुमार लोक भवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2