LPG Scam: 'जल्दी बुक करें वरना नहीं मिलेगा Gas Cylinder', ठगों की इस कॉल से खाली हो जाएगा बैंक खाता
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 13 Mar, 2026 12:57 PMLPG Cylinder Scam In India: 28 फरवरी से Iran-Israel में चल रहे युद्ध का असर हमारे यहां भारत में साफ तौर से दिखाई दे रहा है। कई गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं और लोगों को सिलेंडर मिलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को घबराहट हो रही है कि गैस नहीं मिला तो खाना कैसे बनेगा? इसी बीच गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच ठग भी काफी एक्टिव हो गए हैं। ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दरअसल, साइबर ठग लोगों को अलग-अलग बहाने बनाकर फंसाने की कोशिश करते हैं। कभी बैंक के नाम पर कॉल आती है, तो कभी किसी ऑफर का लालच देते हैं। अब LPG गैस सिलेंडर के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। गैस की कमी का डर दिखाकर लोगों से कर रहे ठगी दिल्ली पुलिस ने बताया है कि कुछ साइबर अपराधी गैस की कमी का डर दिखाकर लोगों को धोखा दे रहे हैं। इस तरह की ठगी में सबसे पहले किसी व्यक्ति को एक अनजान नंबर से फोन किया जाता है। कॉल करने वाला खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताता है। इसके बाद वो ठग पूछता है कि क्या आपने अपना गैस सिलेंडर बुक कर लिया है या नहीं? ईरान और इजरायल वॉर की वजह से बिगड़े हालात ऐसे में सामने वाला कंफ्यूज हो जाता है, तो ठग उसे डराने की कोशिश करता है। वो कहता है कि ईरान और इजरायल वॉर की वजह से जल्द ही गैस की कमी हो सकती है। इसलिए अगर अभी तक गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं की है, तो आपका सिलेंडर किसी और को दे दिया जाएगा।LPG Scam: 'जल्दी बुक करें वरना नहीं मिलेगा Gas Cylinder', ठगों की इस कॉल से खाली हो जाएगा बैंक खाता


No Previous Comments found.