Kedarnath Dham: शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 22 Apr, 2026 08:03 AMKedarnath Dham: केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे विधि-विधान और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. कपाट खोलने को लेकर सभी तरह की प्रकिया पूरी कर ली गई है. इस मौके पर मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. 21 अप्रैल को देर शाम साढ़े चार बजे बाबा केदार की पंचमुखी डोली धाम पहुंच चुकी है और रात से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है.
22 अप्रैल को सुबह 8 बजे खुलेंगे कपाट शुभ मुहूर्त में आज यानी बुधवार सुबह 8 बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे. कपाट खुलने से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार, रावल की पूजा और विशेष अनुष्ठान सम्पन्न किए जाएंगे, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू होंगे. इसके साथ ही छह माह तक चलने वाली केदारनाथ यात्रा विधिवत शुरू हो जाएगी और देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. बता दें कि इस साल केदारनाथ यात्रा पिछले साल की तुलना में पहले शुरू हो रही है.
2025 में धाम के कपाट 2 मई को खुले थे, जबकि इस बार 22 अप्रैल को खुलेंगे. यानी श्रद्धालु इस बार 10 दिन पहले बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे. 6 महीने बंद रहते हैं केदारनाथ मंदिर के कपाट करीब 6 महीने तक बंद रहने के बाद आज यानी 22 अप्रैल को वृष लग्न में सुबह 8 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. कपाट खोलने का मुहूर्त शिवरात्री के अवसर पर निकाला गया था. उसी वक्त बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने का भी मुहूर्त निकला था. बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 19 अप्रैल को खुल चुके हैं.


No Previous Comments found.