देश के कई राज्यों में भारी बारिश तेज हवा के साथ आंधी की चेतावनी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 3 Sep, 2026 09:10 AM
देश के कई राज्यों में भारी बारिश तेज हवा के साथ आंधी की चेतावनी

देश में हो रही लगातार  भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कल यानी 3 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी कर दी है। इस बारिश के दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की आंधी चल सकती है।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 3 सितंबर को देश के 19 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, असम, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक की आंधी चलेगी। किसानों के फसलों को भी नुकसान हो सकता है।

 मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 3 सितंबर को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 3 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।


यूपी में मौसम 

यूपी(3 सितंबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मोरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, उन्नाव, हरदोई, इटावा, हमीरपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, उन्नाव, आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 3 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 बिहार पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, गोपालगंज, रोहतास, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर,मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना में कल यानी 3 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

झारखंड: देवघर, जमशेदपुर, बोकारो, रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, पलामू, दुमका, पलामू, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, रांची में कल यानी 3 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।


उत्तराखंड चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उत्तर काशी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। देहरादून में कल यानी 3 सितंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

हिमाचल ल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 3 सितंबर को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर मिरपुर, अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, बारामूला, किश्तवाड़, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, रामबन, शोपियां, दक्षिण दिनाजपुर, बांदीपोरा और राजौरी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 3 सितंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।


पश्चिम बंगाल: मालदा, बीरभूम, हावड़ा, कोलकाता, दार्जिलिंग, नादिया, दुर्गापुर, कालिम्पोंग, पुरुलिया, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 3 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

पंजाब अमृतसर, चंडीगढ़, मनसा, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, जालंधर, मलेरकोटला, पठानकोट और कपूरथला में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे।

राजस्थान जैसलमेर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, चुरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और भरतपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 3 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा ।

मध्य प्रदेश राजगढ़, छतरपुर, दमोह, उमरिया, सिंगरौली, शिवपुरी, सागर, कटनी, बेतुल, खांडवा, इंदौर, सागर, होशंगाबाद, रायसेन, मुरैना, धार, हरदा, इंदौर, देवास और उज्जैन में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, भोपाल में 3 सितंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।


छत्तीसगढ़ बलरामपुर, सरगुजां, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर, दुर्ग, कोरबा और महासमुंद में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।

ओडिशा भद्रक, जाजपुर, क्योंझर, बलांगिर, नौपाड़ा, भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, मयूरभंज, पुरी और बालासोर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है।


सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2