‘झालमुड़ी’ का लुत्फ ‘प्री-प्लांड’ :ममता बनर्जी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 20 Apr, 2026 07:21 PMBengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पारा उस वक्त और चढ़ गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सादगी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। झारग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने अचानक अपना काफिला रुकवाकर एक स्थानीय दुकान से ‘झालमुड़ी’ का लुत्फ उठाया। जहां भाजपा समर्थक इसे प्रधानमंत्री की सहजता बता रहे हैं, वहीं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे चुनावी स्टंट करार दिया है।
सोमवार को बीरभूम की एक रैली में ममता बनर्जी ने इस पूरी घटना को ‘प्री-प्लांड’ बताते हुए पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला। आम नागरिककी तरह झालमुड़ी की दुकान पर पहुंचे PM मोदी बताते चले कि, पश्चिम बंगाल के झारग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खुशनुमा अंदाज और स्ट्रीट फूड देखने को मिला। पीएम मोदी ने अचानक अपना काफिला रुकवाकर दुकानदार विक्रम साह की दुकान पर दस्तक दी और बड़े ही सहज भाव से कहा— “भाई, हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ।” इस दौरान पीएम मोदी और स्थानीय दुकानदार के बीच बातचीत ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने दुकानदार से झालमुड़ी की कीमत पूछी और बच्चों के साथ मिलकर इस बंगाली व्यंजन का स्वाद लिया, जिससे वहां मौजूद भीड़ ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठी।


No Previous Comments found.