अब सस्ती हो सकती है घरेलू यात्रा, एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत घटी

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 1 Jul, 2026 03:33 PM
अब सस्ती हो सकती है घरेलू यात्रा, एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत घटी

घरेलू हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब घरेलू यात्रा सस्ती हो सकती है. घरेलू एयरलाइंस के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर कम कर दी गई है. इससे उम्मीद है कि हवाई यात्रा के किराए में कटौती संभव हो सकती है. जुलाई की शुरुआत आम लोगों के लिए काफी राहत भरी रही है. नायरा कंपनी ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर छूट दी. वहीं केंद्र सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में काफी गिरावट की. इसके बाद तीसरी राहत घरेलू उड़ान पर दी गई. केंद्र सरकार ने विमान में इस्तेमाल होने वाले ईंधन (ATF) की कीमत में करीब 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते यह फैसला लिया गया है, जिससे एयरलाइंस कंपनियों को राहत मिलेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में अब एटीएफ की कीमत करीब 110 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी. पश्चिम एशिया में तनाव के कारण जेट ईंधन की कीमतें काफी बढ़ गई थीं, जिसके बाद अब इसमें कमी की गई है. ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण दुनियाभर में तेल की कीमतें बढ़ गई थीं, जिसका असर एटीएफ (विमान ईंधन) की कीमतों पर भी पड़ा. हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के बाद पिछले कुछ समय से ऊर्जा की कीमतों में गिरावट आई है. इसके अलावा, सरकार ने 30 जून को 1 जुलाई से लागू होने वाले पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क में बदलाव किया है. वहीं, देश में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह बदलाव केंद्र सरकार की ओर से 1 जुलाई से लागू होने वाली दो हफ्ते की अवधि के लिए पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क में किए गए संशोधन के बाद हुआ है. हालांकि, देश में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सरकार हर 15 दिन में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (ATF) की वैश्विक कीमतों के आधार पर निर्यात शुल्क की समीक्षा करती है. इससे पहले यह बदलाव 16 जून को किया गया था.

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2