सुबह की बड़ी ख़बर
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 11 Apr, 2026 11:05 AMखबरें... ➡लखीमपुर- आज लखीमपुर में सीएम के 2 बड़े कार्यक्रम,मोहम्मदी के मियांपुर कॉलोनी में जनसभा करेंगे,बांग्लादेशी विस्थापित परिवारों को अधिकार पत्र देंगे ,आवास की चाबी, योजनाओं का लोकार्पण करेंगे CM,1300 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, ➡लखनऊ-सवर्ण मोर्चा करेगा लखनऊ में प्रदर्शन,UGC के “काला कानून” पर मांगा जवाब,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलने की तैयारी. ➡लखनऊ -ट्रक ने रेलवे बैरियर को टक्कर मारी,ट्रक के टक्कर से रेलवे बैरियर टूटा,वजीरगंज थाना क्षेत्र का मामला. ➡ कुशीनगर -एसिड अटैक की घटना का खुलासा ,एसिड अटैक करने वाला शातिर, साथी गिरफ्तार ,छोटेलाल, साथी अनुज ने फेंका था तेज़ाब,प्रेम प्रसंग में फेंका था तेज़ाब,खिड़की के रास्ते घर में घुसकर फेंका था तेज़ाब ,एसिड से झुलसी काजल की हुई थी मौत, रामकोला थाने के मोरवन इमलिया टोला की घटना. ➡हापुड़-किरायेदार, मकान मालकिन ने किये प्रेम विवाह,विवाह में बाद महिला से दहेज की हुई मांग,दहेज के लिए महिला को किया प्रताड़ित,दहेज में 5 लाख नहीं मिलने पर महिला से मारपीट,पति ने बेटी सहित महिला को घर से निकाला,महिला ने पति, सास, ननद, नन्दोई, देवर पर की FIR,थाना देहात कोतवाली पुलिस जांच में जुटी. ➡रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक,महिला ने जलाई थी मॉर्टिन क्वाइल,सिलाई करने के दौरान जलाई थी मॉर्टिन ,फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू,शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर का मामला. ➡ औरैया -घर में घुसकर दबंगों का हमला,लाठी-डंडों, धारदार हथियार से मारपीट,4 लोग घायल, अपरबल सिंह की हालत गंभीर,पुलिस ने मामला दर्ज किया,अजीतमल थाना क्षेत्र की घटना. ➡ आजमगढ़-केशव प्रसाद मौर्य आज आजमगढ़ दौरे पर,12 बजे हेलीपैड ग्राम बड़सरा खालसा पर उतरेंगे, MLC विजय बहादुर पाठक के आवास पहुंचेंगे,स्व. राधेश्याम पाठक को देंगे श्रद्धांजलि,निर्माणाधीन परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण. ➡ हापुड़-युवक के साथ साइबर ठगी की वारदात,युवक के खाते से निकाले 56 हजार रुपये,पेटीएम के माध्यम से ट्रांसफर हुए रुपये,रुपये निकालने के बाद डिलीट हुआ डाटा,युवक ने थाने में दर्ज कराई FIR,थाना देहात क्षेत्र के पन्नापुरी का मामला. ➡सुल्तानपुर- वाराणसी से आ रही SUV का एक्सल टूटा,अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई गाड़ी,सामने से आ रही दूसरी कार से हुई भिड़ंत,टक्कर में कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती,SUV कार में ले जाया जा रहा था गांजा, हादसे के बाद सड़क पर बिखरे गांजा के पैकेट,लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना. ➡ बहराइच- अचानक चलती बाइक में लगी आग,बाइक सवार व्यक्ति बुरी तरह झुलसा,अज्ञात कारणों में बाइक में लगी आग,बहराइच मोतीपुर थाना क्षेत्र का मामला. ➡ हरिद्वार- भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत,बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत,मृतकों में पूर्व ग्राम प्रधान का बेटा भी शामिल,अज्ञात वाहन से आमने-सामने जोरदार टक्कर,टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई,सूचना पर बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची,बहादराबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव का मामला. ➡देहरादून-एसएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई जारी,बाहरी व्यक्तियों के 100% सत्यापन के निर्देश,वीवीआईपी दौरे से पहले सत्यापन के निर्देश,ओवर स्पीडिंग और रेस ड्राइविंग पर सख्ती,पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा छापेमारी. ➡ देहरादून- बस खड़ी करने को लेकर विवाद,लैंसडाउन चौक पर बस ड्राइवर से मारपीट,जूस पीने रुका था बस संचालक,ड्राइवर और दुकानदारों में कहासुनी,दुकानदारों ने ड्राइवर को पीटा,पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया. ➡ दिल्ली-मथुरा में नाव हादसे का मामला,पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान,मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मिलेगा- PM,घायलों को 50-50 हजार की मदद मिलेगी- रक्षा मंत्री Rajnath Singh का लखनऊ दौरा आज से 13 अप्रैल तक रहेंगे लखनऊ में कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत 13 अप्रैल को सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे संसद अध्यक्ष क़लिबफ़ के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंचा* अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं, और अब हम खाड़ी को खोलने जा रहे हैं, चाहे वे साथ हों या न हों... अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे खत्म कर देंगे, किसी न किसी तरह से; सब कुछ ठीक चल रहा है* IPL2026 का 16वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से IPL2026, 17वां मैच आज दोपहर 3.30 बजे से पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच और आज 18वां मैच शाम 7.30 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जायेगा* नासा का आर्टेमिस II (Artemis II) मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया, जिसमें चार अंतरिक्ष यात्री चांद का चक्कर लगाकर सकुशल पृथ्वी पर लौट आए। उनका ओरियन स्पेसक्राफ्ट प्रशांत महासागर में सैन डिएगो के पास उतरा* यूपी एटीएस ने संदिग्ध आतंकी आकिब के दो साथियों को बिजनौर से गिरफ्तार किया* भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार,भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $9.06 अरब बढ़कर $697.12 अरब के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जिससे कुल स्वर्ण भंडार $120.74 अरब हो गया कानपुर में बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपुरा में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत UP, बिजनौर से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों दुबई में बैठे आकिब के संपर्क में आकर कट्टरपंथ की ओर आकर्षित हुए और देश में हिंसक गतिविधियों की साजिश रचने लगे*


No Previous Comments found.