जेडीयू में बड़ा फेरबदल: नई टीम घोषित, निशांत को नहीं मिली जगह
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 22 Apr, 2026 04:53 PMपटना, अप्रैल 22, 2026 नितीश कुमार ने जेडीयू की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया है, जिसमें कुल 24 नेताओं को जगह दी गई है। इस टीम में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई पदों पर नए और पुराने चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम में संजंय कुमार झा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कई नेताओं को महासचिव, सचिव और प्रवक्ता जैसे अहम पद दिए गए हैं। इस सूची में निशांत कुमार का नाम शामिल नहीं है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। हाल ही में उन्होंने राजनीति में कदम रखा है और फिलहाल संगठन को समझने और जमीनी स्तर पर काम करने पर ध्यान दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि निशांत कुमार जल्द ही बिहार दौरे पर निकलेंगे और अनुभव हासिल करने के बाद आगे की भूमिका तय करेंगे। वहीं, यह नई टीम पार्टी को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।


No Previous Comments found.