फूलों से सजने लगा बाबा केदार का धाम, आज गौरीकुंड पहुंचेगी उत्सव डोली, 22 को खुलेंगे कपाट

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 20 Apr, 2026 06:18 PM
फूलों से सजने लगा बाबा केदार का धाम, आज गौरीकुंड पहुंचेगी उत्सव डोली, 22 को खुलेंगे कपाट

देश के 12 ज्योतिर्लिंगों और चारधाम में से एक केदारनाथ धाम के कपाट खुलने में अब मात्र दो दिन शेष रह गए हैं. जैसे-जैसे तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे केदारनगरी में श्रद्धालुओं की आवाजाही और प्रशासनिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं. इसी कड़ी में केदारनाथ मंदिर को करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है.


जिससे छटा देखते ही बन रही है. पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। परंपरा के अनुसार बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से रवाना होकर विभिन्न पड़ावों से होते हुए आगे बढ़ रही है। डोली का अगला प्रमुख पड़ाव गौरीकुंड है, जहां आज इसके पहुंचने की संभावना है।


जानकारी के अनुसार, उत्सव डोली 21 अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुंचेगी और इसके अगले दिन यानी 22 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 8 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। इस बार यात्रा को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। रास्तों से बर्फ हटाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन ने यात्रियों से पंजीकरण कराने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2