भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन उत्तराखंड दौरे पर, किया प्राचीन सिद्धपीठ श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा -अर्चना

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 30 May, 2026 03:56 PM
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन उत्तराखंड दौरे पर, किया प्राचीन सिद्धपीठ श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा -अर्चना

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन ने उत्तराखंड दौरे के ने आज देहरादून के प्राचीन सिद्धपीठ श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा -अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं देश व प्रदेश के खुशहाली की कामना की।


इसी के साथ साथ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी ने आज देहरादून महानगर जिले की मसूरी विधानसभा के बूथ संख्या 141 के बूथ अध्यक्ष श्री किशोर कुमार जी के आवास पर जलपान किया।


इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी, प्रदेश सह-प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा जी, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार जी, प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल जी, जिलाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी सहित पूज्यनीय संतगण, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2