56 इंच के सीने का एक्स-रे लेकर रामलीला मैदान पहुंचीं महिलाएं, मोदी पर साधा निशाना

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 1 Nov, 2026 10:42 PM
56 इंच के सीने का एक्स-रे लेकर रामलीला मैदान पहुंचीं महिलाएं, मोदी पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 01 नवंबर 2026 दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में शामिल एक महिला ने दावा किया कि एसआईआर के तहत तेरह करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा, "आज तो मैं उन तेरह करोड़ लोगों में से एक हूं जिसको एसआईआर में काटा है, वो आज अपनी गवाही देने रामलीला मैदान में आया है कि मैं जिंदा हूं, मैं जीवित हूं। राहुल गांधी ने जो हमें मौका दिया है हम राहुल गांधी का यहां पे धन्यवाद करते हैं कि राहुल गांधी जी ने हमें ये मौका दिया कि मैं जिंदा हूं मेरा अस्तित्व है। तो आप लोगों की ये गूंज लगता है मोदी के और ज्ञानेश कुमार के कानों में आज सुनाई देगी।" महिला प्रदर्शनकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "अरे पल-पल घबराया हुआ, थर-थर कांप रहा हुआ है। बिल्कुल बैकफुट पर है मोदी, इसीलिए सारा एड़ी-चोटी का जोर लगा लिया ये रैली, ये रैली किस तरीके से रोक सके।" वहीं, रिपोर्टर ने महिलाओं के हाथों में मौजूद 56 इंच के सीने के एक्स-रे वाले पोस्टर को लेकर सवाल किया। इस पर पेशे से डॉक्टर एक अन्य महिला प्रदर्शनकारी ने तंज कसते हुए कहा, "बिल्कुल मैं तो खुद एक डॉक्टर हूं, जब मुझे पता लगा छप्पन इंच का सीना है तो चलो एक्स-रे किया जाना चाहिए तो दिल में क्या निकला, ज्ञानू निकला। तो मोदी जी जाना होगा, ज्ञानेश कुमार को इसको जाना होगा।" ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल को लेकर पूछे गए सवाल पर महिला प्रदर्शनकारी ने कहा, "वो कहते हैं ना कि बस अब कुछ-कुछ क्षण बचे हैं, दो क्षण इनके आ चुके हैं और आज जितनी हम अभी आ रहे हैं, जितनी तादाद में महिलाएं आई हैं और हमारा महिला कांग्रेस का तो एक ये, आपको जितनी भी आज महिलाएं दिखेंगी साथ में हमारा मास्क है तो इसको देख के ज्ञानू जी नींद मुझे नहीं लगता आपको आएगी और अब आपको जाना चाहिए। ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, महिलाओं ने माहौल बना रखा है एकदम हजार प्रतिशत।" रामलीला मैदान में महिलाओं ने एसआईआर के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री मोदी और चुनाव आयोग को निशाने पर लिया। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग दोहराई। रैली में 56 इंच के सीने के एक्स-रे वाले पोस्टर के जरिए प्रधानमंत्री पर किया गया तंज भी आकर्षण का केंद्र रहा। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.