51वे जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री ने धामी को दिया चिरंजीवी रहने का आशीर्वाद

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 15 Sep, 2026 09:29 PM
51वे जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री ने धामी को दिया चिरंजीवी रहने का आशीर्वाद

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजते हुए ईश्वर से उनकी दीर्घायु और सफलता की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया है।

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सप्त धारा संकल्प के साथ किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की है। मोदी ने उम्मीद जताई कि धामी जनता के हित में जारी सभी योजनाओं पर बेहतर काम करते हुए विकसित भारत के अभियान में देवभूमि से विकास की धारा को और तेज करेंगे। 

मोदी ने इसी के साथ धामी द्वारा की जा रही जन सेवाओं के लिए उनकी सराहना करते हुए बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी की।

प्रधानमंत्री मोदी से आशीर्वाद मिलने पर धामी ने उनका आभार जताते हुए अपने एक लिखित संदेश में कहा कि आपकी आत्मीय शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।

देवभूमि उत्तराखण्ड के विकास के लिए आपका निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और विशेष स्नेह हमें सदैव नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है। आपके नेतृत्व में उत्तराखण्ड का जन-जन पूरे समर्पण के साथ प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे रहा है।

‘विकसित भारत’ के विराट संकल्प की सिद्धि में ‘विकसित उत्तराखण्ड’ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए, इसी संकल्प के साथ हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन और प्रदेशवासियों के सामूहिक प्रयासों से उत्तराखण्ड विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी योगदान देगा।

पुनः आपकी आत्मीय शुभेच्छाओं, उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव तथा बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार!

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2