4 सितंबर को अंतरिक्ष में भारत की नई उड़ान, EOS-05 रचेगा नया अध्याय

YUGVARTA NEWS

YUGVARTA NEWS

Lucknow, 1 Sep, 2026 07:32 PM
4 सितंबर को अंतरिक्ष में भारत की नई उड़ान, EOS-05 रचेगा नया अध्याय

नई दिल्ली, 01 सितंबर 2026 भारत के अंतरिक्ष अभियान को 4 सितंबर को एक और बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। देश का पहला जियोसिंक्रोनस इमेजिंग सैटेलाइट EOS-05 श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि GSLV-F17/EOS-05 मिशन 4 सितंबर को सुबह 02:55 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, SHAR, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। यह मिशन भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल GSLV-F17 की 19वीं उड़ान होगी। चार मीटर व्यास वाली ओगिव (कम्पोजिट) पेलोड फेयरिंग से लैस यह रॉकेट EOS-05 को सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित करेगा। प्रक्षेपण सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से किया जाएगा। EOS-05, जिसे GISAT-1A के नाम से भी जाना जाता है, 2,367 किलोग्राम वजनी अत्याधुनिक अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है। जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से यह भारत का पहला इमेजिंग सैटेलाइट होगा। इसका लक्ष्य भारतीय उपमहाद्वीप की लगभग रियल-टाइम और हाई-रिजॉल्यूशन इमेजिंग उपलब्ध कराना है। इससे आपदा निगरानी, कृषि और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में मदद मिलने की उम्मीद है। लॉन्च को अपनी आंखों से देखने के इच्छुक लोग आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लॉन्च व्यू गैलरी से प्रक्षेपण देख सकते हैं। वहीं, ISRO के YouTube चैनल पर 4 सितंबर को सुबह 02:25 बजे से लाइव कवरेज शुरू होगी। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में आम लोगों के लिए विशेष दर्शक दीर्घा भी बनाई गई है। EOS-05 का यह मिशन भारत की अंतरिक्ष और पृथ्वी निगरानी क्षमताओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। 

सर्वाधिक पसंद

Leave a Reply

comments

Loading.....
  1. No Previous Comments found.

moti2