1 अप्रैल से महंगा होगा सफर: गोरखपुर और राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल दरों में बढ़ोतरी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 29 Mar, 2026 10:11 PMगोरखपुर । 29 मार्च 2026 गोरखपुर और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक अप्रैल से सफर महंगा होने जा रहा है। टोल टैक्स में लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम यात्रियों की जेब पर असर पड़ेगा। हल्के वाहनों के लिए हर टोल प्लाजा पर 5 से 10 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना होगा। यह नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। नई दर सूची राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा जारी की गई है। इसके साथ ही टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब यात्रियों को फास्टैग या ऑनलाइन माध्यम से ही टोल टैक्स का भुगतान करना होगा। तेनुआ टोल प्लाजा पर कार के लिए एक तरफ का शुल्क 100 रुपये से बढ़ाकर 105 रुपये कर दिया गया है, जबकि वापसी यात्रा के लिए 150 से 155 रुपये देना होगा। इसी तरह एलसीवी, बस और मल्टी-एक्सल वाहनों के टोल में भी मामूली वृद्धि की गई है। एक्सप्रेसवे पर कार और जीप के लिए टोल 285 रुपये से बढ़ाकर 295 रुपये कर दिया गया है, जबकि बस और ट्रक के लिए भी दरों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि, मिनी बस के टोल शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह बढ़ोतरी नियमित समीक्षा के तहत की गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे फास्टैग का उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि टोल प्लाजा पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। नई दरों के लागू होने से दैनिक यात्रियों और परिवहन क्षेत्र पर इसका सीधा प्रभाव देखने को 1 अप्रैल से महंगा होगा सफर: गोरखपुर और राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल दरों में बढ़ोतरी गोरखपुर और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक अप्रैल से सफर महंगा होने जा रहा है। टोल टैक्स में लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम यात्रियों की जेब पर असर पड़ेगा। हल्के वाहनों के लिए हर टोल प्लाजा पर 5 से 10 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना होगा। यह नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। नई दर सूची राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा जारी की गई है। इसके साथ ही टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब यात्रियों को फास्टैग या ऑनलाइन माध्यम से ही टोल टैक्स का भुगतान करना होगा। तेनुआ टोल प्लाजा पर कार के लिए एक तरफ का शुल्क 100 रुपये से बढ़ाकर 105 रुपये कर दिया गया है, जबकि वापसी यात्रा के लिए 150 से 155 रुपये देना होगा। इसी तरह एलसीवी, बस और मल्टी-एक्सल वाहनों के टोल में भी मामूली वृद्धि की गई है। एक्सप्रेसवे पर कार और जीप के लिए टोल 285 रुपये से बढ़ाकर 295 रुपये कर दिया गया है, जबकि बस और ट्रक के लिए भी दरों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि, मिनी बस के टोल शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह बढ़ोतरी नियमित समीक्षा के तहत की गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे फास्टैग का उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि टोल प्लाजा पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। नई दरों के लागू होने से दैनिक यात्रियों और परिवहन क्षेत्र पर इसका सीधा प्रभाव देखने को मिलेगा।


No Previous Comments found.