नितिन नबीन की अपील, PM मोदी के जन्मदिवस पर जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 14 Sep, 2026 09:36 PMनई दिल्ली, 14 सितंबर 2026 भाजपा नेता नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की यात्रा और उनके राष्ट्र-निर्माण के संकल्प का उल्लेख करते हुए लोगों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा, “जनसेवा से देशसेवा’ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन का मूल ध्येय रहा है। सरकार के प्रमुख के रूप में जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के संकल्प को समर्पित उनकी 25 वर्षों की यह यात्रा अभूतपूर्व रही है।” नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व को देश की प्रगति से जोड़ते हुए कहा, “उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को एक नई दिशा और सामर्थ्य प्रदान किया है। आज उनके दिए सामूहिक संकल्प के परिणामस्वरूप हम 'विकसित भारत @ 2047' के लक्ष्य की ओर तीव्र गति से अग्रसर हैं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को लेकर नितिन नबीन ने लोगों से ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगतिशील यात्रा और मोदी के नेतृत्व के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करने के लिए लोग इस पहल में शामिल हो। नितिन नबीन ने अपील करते हुए कहा, “देश की इस प्रगतिशील यात्रा और मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करने हेतु, आइए आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं और उनकी दीर्घायु तथा उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हुए अपना शुभाशीष दें।” इस अपील के जरिए प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को देश की विकास यात्रा और उनके नेतृत्व के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करने के अवसर के रूप में मनाने का संदेश दिया गया है।



No Previous Comments found.