माताओं का आशीर्वाद बीजेपी को मिला, विपक्ष से लेंगी बदला : मोदी
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 4 May, 2026 08:58 PMनई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल पांडिचेरी और असम के चुनाव में मिली जीत के बाद आज कांग्रेस टीएमसी और अन्य विपक्षी पार्टियों पर सीधा हमला करते हुए कहा कि मैंने पहले ही चेताया था की महिलाओं का अधिकार उन्हें दे दिया जाए नारी शक्ति अधिनियम का इन पार्टियों ने विरोध किया और हमारी माता बहनों ने इसे बदला लेकर दिखा दिया कि वह किसी को माफ नहीं करेंगी अपना हक लेंगी।
नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस उलटी दिशा में चल पड़ी है और वह अपनी गलतियों से कुछ नहीं सीखती । दुनिया भर में देश भर में माओवाद खत्म हो रहा है लेकिन कांग्रेस में यह महाभारत पनप रहा है। जनता विश्वास चाहती है विकास चाहती है विभाजन नहीं। उन्होंने कहा आने वाले अगले चुनाव में देश की माताएं बहने केरल की बहने कांग्रेस से बदला लेंगी । प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया पूर्वोत्तर और अन्य आदिवासी इलाकों के लोग बीजेपी से जुड़ रहे हैं किसान जुड़ रहे हैं क्योंकि बीजेपी विश्वास का नाम है। बीजेपी जो कहती है वह पूरा करके दिखाती है। कांग्रेस को आजादी की लड़ाई का जो ब्लूप्रिंट बना था उसका फायदा मिला लेकिन दशकों तक कांग्रेस ने देश की संवेदना को नहीं समझा यहां के संस्कारों को नहीं अपनाया। वह केवल विभाजन में यकीन करती रही लेकिन अब जनता सिर्फ विश्वास चाहती है विकास चाहती है और इसीलिए बीजेपी को जीताती है। प्रधानमंत्री ने विशेष तौर पर पश्चिम बंगाल पुडिचेरी असम की जनता और महिलाओं को नमन करते हुए कहा कि मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उनका वंदन करता हूं उनको नमन करता हूं जिन्होंने बीजेपी को जीत का आशीर्वाद दिया । हम जनता के भरोसे पर खरे उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।


No Previous Comments found.