चिराग पासवान का दावा- INDIA गठबंधन में फिर दिखने लगी दरारें, परिसीमन प्रस्ताव को बताया हर राज्य के हित में!
YUGVARTA NEWS
Lucknow, 29 Nov, 2026 12:23 AMनई दिल्ली, 28 नवंबर 2026 केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने परिसीमन प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि इससे हर राज्य को लाभ होगा और दक्षिणी राज्यों की सीटों के मौजूदा प्रतिनिधित्व का अनुपात भी बरकरार रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी राजनीतिक दल महिला आरक्षण को जमीन पर लागू करने के लिए सरकार का साथ देंगे। INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा कि गठबंधन में फिर दरारें दिखाई दे रही हैं और कुछ घटक दल NDA के साथ आने को तैयार हैं। अखिलेश यादव के परिसीमन को लेकर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था को अधिक सहज बनाने के लिए यह समय की जरूरत है।


No Previous Comments found.